Dhanteras
✕

मध्यप्रदेश के छोटे शहरों में कोरोना विस्फोट,शाजापुर में पॉजिटिविटी रेट 30,कटनी में 21 फीसदी के पार

शाजापुर में कोरोना विस्फोट के बाद दो दिन का टोटल लॉकडाउन

Updated: गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (09:54 IST)
भोपाल। कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आए मध्यप्रदेश के अब छोटे शहर बड़ा खतरा बनते जा रहे है। भोपाल और इंदौर में कोरोना विस्फोट के बाद अब छोटे शहरों में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो प्रदेश के शाजापुर जिले में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी तक पहुंच गया है। वहीं कटनी जैसे जिलों में भी कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 21 फीसदी है जोकि राजधानी भोपाल के पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से भी ज्यादा है। शाजापुर में कोरोना विस्फोट के बाद दो दिन का टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है।

इसके अलावा मध्यप्रदेश के छोटे शहरों में गिने जाने वाले नरसिंहपुर और बड़वानी भी कोरोना के नए हॉटस्पॉट बन गए है। दोनों ही जिलों में कोरना का पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी पहुंचने से मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं खरगौन और रतलाम में 14 फीसदी औऱ बैतूल में पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी है। राजधानी भोपाल से सटे जिले रायसेन के बरेली तहसील में गांव जामगढ़ में एक साथ 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव को सील करते हुए गांव की लगभग आधी आबादी को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
वहीं अगर मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में कोरोना संक्रमण की बात करें तो सबसे खराब हालात राजधानी भोपाल के है जहां कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी है और कोरोना मरीजों के आंकड़ें में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को राजधानी भोपाल में 657 नए कोरोना के संक्रमित मरीज मिले। वहीं इंदौर में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी,जबलपुर का 13 फीसदी,ग्वालियर और उज्जैन का 9 फीसदी है।

प्रदेश के जिन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है वहॉं ''किल कोरोना -2'' अभियान प्रारंभ किया जायेगा। इसके अंतर्गत घर-घर जाकर सर्वे करते हुए संभावित मरीजों को चि‍न्‍हांकित किया जायेगा। इसके साथ साप्‍ताहिक हाट बाजार को अस्‍थायी रूप से बंद करने का फैसला भी सरकार ने किया है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख