biodatamaker

प्रयागराज : नैनी सेंट्रल जेल में Corona विस्फोट, 123 कैदियों समेत जेल स्टाफ कोरोना की चपेट में

Updated: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (22:46 IST)
मेरठ। कोरोना की दूसरी लहर प्राणघातक साबित हो रही है। कोविड 19 की इस लहर ने अब यूपी की जेलों को भी कहर ढाना शुरू कर दिया है। प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आ रही है। इस नैनी जेल में क्षमता से दोगुने कैदियों को रखा गया है। जहां जेल में बंद 123 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

ALSO READ: वर-वधू ने PPE किट पहनकर लिए सात फेरे, दूल्हा था कोरोना की चपेट में
 
कैदियों में 114 पुरुष और 9 महिला कैदी कोविड से पीड़ित हैं, जबकि नैनी जेल के 1 जेलर, 2 डिप्टी जेलर और 1 दर्जन से ज्यादा वार्डन के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मचा हुआ है। जेल में ड्यूटी देने वाले कई कर्मचारियों और अधिकारियों के परिवारों तक कोरोना संक्रमण पांव पसार चुका है।
 
कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए जेल में खास इंतजाम किए गए हैं। जेल के अंदर 120 बेड का कोविड केयर सेंटर भी बनाया गया है। इसके साथ ही जेल में बंद कैदियों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर भी मुहैया कराया जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि नैनी सेंट्रल जेल में कोरोना के चलते किसी कैदी की जान नहीं गई है।

ALSO READ: रुला देंगी कोरोना काल की ये कहानियां : किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार...


नैनी सेंट्रल जेल में 2,060 कैदियों को रखने की क्षमता है। वर्तमान में 4,275 कैदी नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं। जेल के अंदर बड़ी संख्या में कैदियों के कोरोना पीड़ित होने के बाद उनके खानपान में बदलाव किया जा रहा है तथा पहले से अधिक प्रोटीनयुक्त व डाइट दी जा रही है ताकि कोरोना के संक्रमण से उन्हें बचाया जा सके। जेल में कोरोना बचाव के लिए कैदियों का वैक्सीनेशन भी कराया जा रहा है। अब तक लगभग 19 हजार कैदियों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है। फिलहाल जेल में बंद कैदियों को कोरोना संक्रमण से बचाना नैनी सेंट्रल जेल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख