Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस Effect, मध्यप्रदेश में टले 26 सीटों पर उपचुनाव

गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (14:51 IST)
भोपाल/नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों के बीच विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव टलने की खबर है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में भी 26 सीटों पर उपचुनाव होने वाले थे। 
 
बताया जा रहा है कि कोरोना की वजह से 7 सितंबर तक विधानसभा और लोकसभा के होने वाले उपचुनाव नहीं कराए जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयुक्त ने कहा था कि सितंबर अंत तक मध्य प्रदेश में उपचुनाव करा लिए जाएंगे। अब माना जा रहा है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव टाल दिए गए हैं। 
 
जीतू पटवारी का आरोप : पूर्व मंत्री और इंदौर की राऊ सीट से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार के कहने पर चुनाव टाले गए हैं। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा का ग्राफ नीचे आ रहा है। यही कारण है कि उपचुनाव टालने का निर्णय किया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद मध्यप्रदेश में कई कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया और सभी भाजपा में शामिल हो गए, जिसके चलते सीटें रिक्त हुई हैं।

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण की मांग पर विचार के लिए CM डॉ. मोहन यादव ने कमेटी बनाने का किया एलान, कहा जो हो सकेगा वो करेगी सरकार

राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में जाना होगा जेल

WHO की डरावनी रिपोर्ट : दुनिया की 92% आबादी पर कैंसर का खतरा, जानें पुरुषों-महिलाओं में कौन सा कैंसर है सबसे आम

'गिरफ्तार करें या मार दें, फिर भी बांग्लादेश लौटूंगी'— शेख हसीना का बड़ा ऐलान

69 साल का 'चार्ल्स शोभराज' जैसा शातिर मेहमान, जिसने लक्जरी होटलों को 30 साल में लाखों-करोड़ों रुपए का चूना लगाया

अगला लेख