Hanuman Chalisa

सावधान, मुंबई में 128 सेम्पल्स में मिला में डेल्टा स्वरूप, महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के 27 नए मामले

मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (07:31 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा प्लस स्वरूप के 27 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 103 तक पहुंच गई। वहीं, मुंबई में 128 नमूनों में वायरस के डेल्टा स्वरूप की पुष्टि हुई है।
 
बीएमसी के अनुसार, जीनोम श्रृंखला के लिए भेजे गए 188 नमूनों में से 128 में वायरस के डेल्टा स्वरूप की पुष्टि हुई। इसके अलावा अन्य नमूनों में से 2 में अल्फा स्वरूप पाया गया जबकि 24 नमूनों में कप्पा स्वरूप की पुष्टि हुई।
 
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में सोमवार को सामने आए डेल्टा प्लस स्वरूप के 27 नए मामलों में गढ़चिरौली और अमरावती में छह-छह, नागपुर में पांच, अहमदनगर में चार, यवतमाल में तीन, नासिक में दो और भंडारा जिले में एक मामला पाया गया।
 
क्या है महाराष्ट्र का हाल : महाराष्ट्र में सोमवार को इस साल 15 फरवरी के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम 3,643 नए मामले सामने आए जबकि 105 मरीजो ने दम तोड़ दिया एवं 6,795 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। 
 
राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,28,294 पर पहुंच गई जबकि 1,36,067 लोग इस महामारी से मारे जा चुके हैं। स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 62,38,794 हो गई। यहां कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 97 .05 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 2.11 फीसदी है।

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख