suvichar
✕

उत्तराखंड में 29 जून तक बढ़ाया 'कोरोना कर्फ्यू', 1 जुलाई से स्थानीय लोगों के लिए खुलेगी चारधाम यात्रा

Updated: रविवार, 20 जून 2021 (14:27 IST)
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने 'कोरोना कर्फ्यू' को 29 जून तक बढ़ा दिया है। 'कोरोना कर्फ्यू' में इस बार सरकार ने जो राहत  दी है, उसमें 5 दिन दुकानों को खोलने का निर्णय सरकार ने लिया है, वहीं होटल और रेस्टोरेंट 50 फीसदी की मंजूरी के साथ खुल सकेंगे। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होटल बंद रहेंगे, 50 फीसदी उपस्थिति के साथ बार भी खुल सकेंगे। नगरीय क्षेत्रों में रात्रि को 'कोरोना कर्फ्यू' रहेगा।

चारधाम यात्रा को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 1 जुलाई से स्थानीय जनपद वासियों यथा बद्रीनाथ यात्रा चमोली जनपद वासियों के लिए, केदारनाथ यात्रा रुद्रप्रयाग जनपद वासियों के लिए और गंगोत्री, यमुनोत्री यात्रा उत्तरकाशी जनपद वासियों के लिए खुलेगी। 11 जुलाई से उत्तराखंड राज्य वासियों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी जाएगी, लेकिन यात्रा के लिए आरटीपीसीआर या एंटीजन या रैपिड टेस्ट जरूरी होगा।

राज्य में प्रवेश के लिए अथवा मैदान से पहाड़ पर जाने के लिए आरटीपीसीआर या एंटीजन या रेपिड टेस्ट अब भी जरूरी होगा। 50 फीसदी उपस्थिति के साथ अब सभी सरकारी दफ्तर खुलेंगे। उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी है। सुबोध उनियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।

लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

अगला लेख