ramcharitmanas
✕

असम में 15 जून तक बढ़ी पाबंदियां, त्रिपुरा में 10 जून तक कोरोना कर्फ्यू

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (07:31 IST)
गुवाहाटी/अगरतला। असम सरकार ने कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण पाने के लिए लगाई गई पाबंदियां 15 जून तक के लिए बढ़ा दी हैं। त्रिपुरा में 10 जून तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।
 
असम के मुख्य सचिव जिश्नु बरुआ ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष की क्षमता से पाबंदियों को आगे बढ़ाने संबंधी आदेश जारी किया। यह पाबंदियां शनिवार सुबह 5 बजे समाप्त होने वाली थी।
 
पहले कर्फ्यू दोपहर 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहता था, जिसमें एक एक घंटे की छूट दी गई है। यह अब दोपहर 1 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक हो गया है। इस अवधि में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सभी दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान दोपहर 12 बजे के बाद बंद रहेंगे। सभी अंतर-जिला परिवहन सेवा और एक जिले से दूसरे जिले में लोगों के जाने पर प्रतिबंध लागू रहेगा। 
 
वहीं त्रिपुरा सरकार ने अगरतला और सभी शहरी इलाकों में दोपहर से लेकर सुबह 5 बजे तक के कर्फ्यू को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। ये पाबंदी 6 जून को खत्म होने वाली थी। वहीं ग्रामीण इलाकों में शाम 6 बजे से सुबह 5 तक लगने वाला कर्फ्यू भी जारी रहेगा।
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

बदरीनाथ से लौट रहा 6 यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... IDBI बैंक निजीकरण पर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

मंत्री नागर सिंह चौहान पर 20 साल से रिश्ते में होने का आरोप लगाने वाली महिला का यूटर्न, अब तारीफ में पढ़े कसीदे

अगला लेख