dharma sangrah
✕

जम्मू कश्मीर में 7 दिनों के लिए बढ़ा 'कोरोना कर्फ्यू'

Updated: रविवार, 9 मई 2021 (17:16 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर में बढ़ते कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों को लेकर कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही नए आदेश के तहत यहां होने वाली शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में कटौती की गई है। नए आदेश के अनुसार, अब शादी-विवाह में सिर्फ 25 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति रहेगी। वहीं इसके अलावा जरूरी सेवाओं पर पहले की तरह छूट रहेगी।

आज समाचार भिजवाए जाने तक 36 और लोगों की मौत हो चुकी थी। इस महीने कुल 410 लोगों की जान गई है, जबकि पूरे प्रदेश में अब तक 2706 जान गंवा चुके हैं। दूसरी लहर में जम्मू संभाग में ही सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं, जबकि कल 8 मई को प्रदेश में सबसे अधिक 60 मौतें हुई थीं।

पिछले एक पखवाड़े में जिस तरह से जम्मू में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और जिस तरह मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है, उससे जम्मू के विभिन्न संगठन लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का दबाव बना रहे थे। कई व्यापारिक व सामाजिक संगठन लॉकडाउन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि अब कोविड-19 चेन को तोड़ने का यहीं एकमात्र रास्ता है।

कोरोना कर्फ्यू बढ़ाए जाने का सरकारी आदेश आने से पहले ही जम्मू संभाग के सभी स्वर्णकारों व ज्वेलर्स ने सोमवार से एक हफ्ते के लिए अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया था। सराफा एसोसिएशन जम्मू प्रोविंस ने यह फैसला लिया है कि दस मई से सोलह मई तक एसोसिएशन के सभी सदस्य सेल्फ लॉकडाउन का पालन करेंगे, क्योंकि इस समय कोविड-19 चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र रास्ता नजर आ रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि ऐसा करके ही इस मुश्किल दौर से गुजरा जा सकता है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख