biodatamaker
✕

फ्रांस में एक बार फिर तेजी से बढ़े Corona के मामले, शुक्रवार से लागू होगा lockdown

Updated: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (08:41 IST)
पेरिस। फ्रांस में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों को नियंत्रण में करने के लिए सरकार को मजबूरन एक बार फिर नया देशव्यापी लॉकडाउन लगाना पड़ रहा है जिसे शुक्रवार से लागू किया जाएगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने बुधवार शाम को इसकी घोषणा की।
ALSO READ: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कोरोना संक्रमित
उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि नए लॉकडाउन में घर के बाहर जाने के लिए केवल अधिकृत अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा काम पर जाने के लिए, चिकित्सा नियुक्ति के लिए, सहायता प्रदान करने के लिए और खरीदारी पर जाने के लिए ही घर से बाहर जाने की अनुमति होगी। राष्ट्रपति ने कहा कि पहले के लॉकडाउन के मुकाबले इस बार नर्सरी, प्राथमिक विद्यालय और मध्य विद्यालय खुले रहेंगे। हमारे बच्चे स्कूल प्रणाली के साथ संपर्क में रहेंगे और शिक्षा से वंचित नहीं होंगे।
 
फ्रांस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 523 लोगों की मौत हुई है और 33,417 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35,541 और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,98,695 हो गया है। 
 
फ्रांस की डेटा वेबसाइट के अनुसार वर्तमान में कोविड-19 के 18,978 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है जिनमें से 2,918 की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख