suvichar

13 राज्‍यों में बढ़े कोरोना के मामले, भारत में तीसरी लहर की आहट

Updated: गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (09:27 IST)
नई दिल्ली। केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्‍ट्र, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों समेत 13 राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसे भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आहट के रूप में देखा जा रहा है।
 
भारत में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 40 हजार से ज्यादा मामले रोज सामने आ रहे हैं। संक्रमण के मामलों में स्थिरता को लेकर विशेषज्ञ हैरानी जता चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आंकड़ों में जल्द ही बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद किए गए सीरो सर्वे में देश के 68 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है। इसमें वो लोग भी शामिल हैं, जिन्‍हें टीका लगाया जा चुका है। करीब 40 करोड़ लोगों को अब भी कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा है, जबकि 6 साल से अधिक आयु की देश की आबादी के दो तिहाई हिस्से में सार्स-सीओवी-2 एंटीबॉडी पाई गई है।
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के ‘गलत फैसलों’ के कारण कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान लगभग 50 लाख भारतीयों की मौत हुई। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोविड-19 से अब तक लगभग 4.18 लाख व्यक्तियों की मौत होने की आधिकारिक तौर पर सूचना दी है।  
 

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

अयोध्या में चंपत राय के विरोध में संतों की बैठक पर पुलिस की रोक, संतों ने लगाया गंभीर आरोप

यूपी के 558 मदरसा प्रबंधक एंटी करप्शन के रडार पर, फर्जी नियुक्ति से चंदे तक, 333 पन्नों में खुला पूरा कच्चा चिट्ठा

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

अगला लेख