dharma sangrah

चीन में फिर बढ़े कोरोना के मामले, ग्वानझोउ में मनोरंजन स्थल बंद करने का आदेश

Updated: बुधवार, 9 जून 2021 (15:34 IST)
कोविड-19 : चीन के बीजिंग। चीन के दक्षिणी प्रांत ग्वानझोउ में कोविड-19 के नए स्वरूप के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सिनेमाघर, थिएटर, नाइट क्लब और बंद स्थानों पर होने वाली अन्य गतिविधियों को बंद करने का आदेश दिया गया है। चीन के दक्षिणी प्रांत ग्वानझोउ के लोग बिना किसी अति-आवश्यक काम के बाहर नहीं निकल सकते।

ALSO READ: लगातार दूसरे दिन कोरोना के 1 लाख से कम नए मामले, 94.55% लोग रिकवर
 
अनुमति मिलने पर भी किसी भी व्यक्ति को संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखानी होगी, जो 48 घंटे के अंदर की हो। यह नियम सोमवार से लागू हुआ था। ग्वानझोउ के आसपास के प्रांत में भी लोगों पर यह नियम लागू होगा। इन नियमों के अनुसार, रेस्तरां में बैठकर खाने पर भी रोक लगा दी गई है।

 
ग्वानझोउ में बुधवार तक 8 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 100 के पार चली गई है। ये सभी मामले 21 मई के बाद से सामने आए हैं। चिकित्सकों ने कहा कि ग्वानझोउ में सामने आया संक्रमण का यह नया स्वरूप 'डेल्टा' है, जो सबसे पहले भारत में सामने आया था, जो बेहद संक्रामक है। चीन में अभी तक कोविड-19 के अभी तक कुल 91,316 मामले सामने आए है और संक्रमण से 4,636 लोगों की मौत हुई है। (भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख