biodatamaker

केरल में एक दिन में 23,000 से ज्यादा मामले, मंत्री बोलीं- कम हो रहा है कोरोना का प्रकोप

Updated: बुधवार, 4 अगस्त 2021 (14:12 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में पिछले 24 घंटों में 23,000 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए वहीं टेस्‍ट पॉजिटिविटी रेट 11.87% है। इस बीच कोविड-19 के दैनिक मामलों की उच्च संख्या के बाद भी राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने दावा किया कि यहां कोविड-19 का प्रकोप कम हो रहा है।
 
विधानसभा में प्रश्नकाल सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों और आईसीयू की जरूरत वाले मरीजों की संख्या कम हुई है।
 
जॉर्ज ने कहा कि इन दिनों अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या और आईसीयू की जरूरत वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। इसका मतलब है कि प्रकोप का असर कम हो रहा है।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभाग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वाले लोगों में संक्रमण और ‘संक्रमण मुक्त होने के बाद दोबारा संक्रमित होने’ के प्रभाव की जांच कर रहा है।
 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए हालिया सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि राज्य में दोबारा संक्रमित होने की दर में कमी आई है। राज्य में टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी संक्रमित होने के मामले सामने आ रहे हैं। जॉर्ज ने सदन में कोविड-19 से हुई मौतों के दर्ज होने के संबंध में विपक्ष की आलोचनाओं को ख़ारिज करते हुए कहा कि अगर किसी की मौत कोविड-19 से हुई है तो उसे इसी तरह दर्ज जरूर किया जाएगा।
 
इस दक्षिणी राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 23,676 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,49,149 हो गई। वहीं 148 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 17,103 हो गई।
 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

CM का सख्त आदेश, 'तारीख पर तारीख' अब नहीं चलेगी, 5 साल पुराने राजस्व मामलों का होगा प्राथमिकता से निस्तारण

धामी सरकार की सख्ती, भड़काऊ बयान मामले में मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार, CM धामी बोले- उत्तराखंड में नफरत की कोई जगह नहीं

किसानों के लिए बड़ी राहत, गुजरात सरकार ने बढ़ाई कृषि उपकरण खरीद की समय सीमा, अब 15 दिन का और मौका

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

Nepal flood : नेपाल में तबाही का तांडव, 675 मौतें, 2400 लापता, फिर मंडरा रहा नए जलप्रलय का खतरा

अगला लेख