sawan somwar

24 घंटे में 3,37,704 नए कोरोना मरीज, 10,000 पार हुए ओमिक्रॉन संक्रमित

Updated: शनिवार, 22 जनवरी 2022 (12:56 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,37,704 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,89,03,731 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ो के मुताबिक इनमें वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 10,050 मामले भी शामिल हैं।
 
सुबह 8 बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21,13,365 हो गए हैं जो पिछले 237 दिनों में सर्वाधिक हैं जबकि 488 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 4,88,884 हो गई है।
 
मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार से ओमीक्रोन के मामलों में 3.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एक्टिव मामले संक्रमण के कुल मामलों का 5.43 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.31 प्रतिशत हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 17.22 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 16.65 प्रतिशत रही।
 
Koo App
आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 71.34 करोड़ नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 19,60,954 जांच पिछले 24 घंटे में की गई। अब तक कोविड-19 टीके की 161.16 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

मलबे में तब्‍दील हुई पशुपतिनाथ की भूमि नेपाल, कई जिंदगियां लापता, किसी की गोद उजड़ी, किसी की जिंदगी का सहारा

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

अगला लेख