biodatamaker

महाराष्ट्र में फिर कोरोना के 11000 से ज्यादा नए मामले, 52,556 की मौत

Updated: बुधवार, 10 मार्च 2021 (11:48 IST)
नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण में पिछले कुछ समय से अचानक आई तेजी के बीच सक्रिय मामलों में फिर से कमी आ रही है। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही सामने आ रहे हैं। इसके बाद केरल का नंबर है।
 
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में आज फिर 11 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 2311 घटने से इनकी संख्या घटकर 96,548 हो गई है। राज्य में 12,182 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 20,89,294 लाख पहुंच गई है जबकि 56 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,556 हो गया है।
 
केरल में मंगलवार को कोरोनावायरस के 2,316 के नए मामलों की पुष्टि हुई है जबकि इस दौरान 4,386 मरीज बीमारी से स्वस्थ हुए हैं। 
 
पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी लेकिन अब इसमें कमी नजर आ रही है । पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में 2864 की कमी आई है जबकि मंगलवार को 1285 की कमी दर्ज की गई थी। इस अवधि में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या एक बार फिर 100 से ऊपर 133 दर्ज की गई है। मंगलवार को यह संख्या 77 दर्ज की गई जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में कम थी। सोमवार को 97, रविवार को 100, शनिवार को 108 और शुक्रवार को मृतकों की संख्या 113 दर्ज की गई थी।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 17,921 नए मामले सामने आए। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11262707 हो गई। पिछले 24 घंटों में 20,652 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,09,20,046 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2864 से घटने से 1,84,598 हो गये हैं। इसी अवधि में 133 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,063 हो गयी है।
 
देश में रिकवरी दर बढ़कर 96.95 और सक्रिय मामलों की घटकर दर 1.40 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर अभी 1.40 फीसदी पर घटा हुआ है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ पर घमासान! राहुल-सोनिया के इशारे पर भाजपा का हमला, कांग्रेस ने दी सफाई

अगला लेख