sundarkand

कोरोना का कहर, भारत में 16.79 लाख एक्टिव मरीज, जानिए टॉप 3 राज्यों का हाल

Updated: शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (14:02 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) के रिकॉर्ड 2,34,692 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,45,26,609 हो गई है। वहीं एक दिन में अब तक सर्वाधिक 1,341 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,75,649 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार 8 बजे के अपडेट आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 16 लाख से अधिक हो गई है। संक्रमण के मामलों में लगातार 38वें दिन वृद्धि हुई है।

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16,79,740 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 11.56 प्रतिशत है जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 87.23 प्रतिशत रह गई है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,71,220 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.21 प्रतिशत हो गई है।
 
महाराष्ट्र में 63,729, उत्तर प्रदेश में 27,426 और दिल्ली में 19,486 नए मामले सामने आए हैं। इन तीनों राज्यों में पिछले साल वैश्विक महामारी फैलने के बाद से कोरोना वायरस के अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में भी अब तक के सर्वाधिक 6,910 दैनिक मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।
 
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 17,996 बढ़कर 6,39,642 हो गए हैं।

वहीं आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले 20,828 और बढ़कर 1,50,676 हो गए हैं। राज्य में इस महामारी से अब तक 9,583 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 6,33,461 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 6,696 बढ़कर 61 हजार को पार कर 61,005 हो गए हैं। यहां अब तक 11,793 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है जबकि 7,30,825 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामले 2534 और बढ़कर 1,24,303 पहुंच गए। राज्य में 3,74,289 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 138 और मरीजों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 5580 हो गई।
 
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 398 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा दिल्ली में 141, छत्तीसगढ़ में 138, उत्तर प्रदेश में 103, गुजरात में 94, कर्नाटक में 78 , मध्य प्रदेश में 60, पंजाब में 50, तमिलनाडु में 33 और राजस्थान में 31 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, अब तक 26,49,72,022 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,95,397 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख