Hanuman Chalisa

100 दिन में कोरोना के करीब 21 लाख नए मामले, रिकवरी रेट घटकर 94.19%

मंगलवार, 30 मार्च 2021 (11:10 IST)
नई दिल्ली। भारत में गत 24 घंटे में 56,211 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पिछले 100 दिनों में देश में कोरोना के करीब 21 लाख नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,20,95,855 पर पहुंच गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 5.4 लाख के पार पहुंच गई और रिकवरी रेट भी घटकर 94.19 प्रतिशत हो गया।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 271 और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। इसी के साथ देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,62,114 हो गई है।
 
मंत्रालय ने बताया कि 20वें दिन भी संक्रमितों की संख्या में वृद्धि की वजह से देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,40,720 हो गई। यह कुल मामलों का 4.47 प्रतिशत है जिससे मरीजों के ठीक होने की दर गिरकर 94.19 प्रतिशत हो गई है।
 
आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,13,93,021 हो गई है, जबकि देश में कोविड-19 से मृत्युदर 1.34 प्रतिशत है।
 
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार चले गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी से संक्रमण के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ की संख्या पार कर गए थे।

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

गुरु पूर्णिमा से पहले यूपी में तैयार होंगे 4 खास वन, किसानों से लेकर मानव-वानर संघर्ष तक का होगा समाधान

TTD : राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच तिरुपति में दान का नया रिकॉर्ड, 1 दिन में आए 96.98 करोड़ रुपए, आखिर क्यों उमड़े लाखों श्रद्धालु

अगला लेख