suvichar

Coronavirus Update : कोरोनावायरस ने मचाया हाहाकार, 1 दिन में महाराष्ट्र में 669 तो दिल्ली में 416 नए मामले

Updated: रविवार, 2 अप्रैल 2023 (00:05 IST)
नई दिल्ली/ मुंबई। Coronavirus india Update : देश के कई राज्यों में कोरोनावायरस (coronavirus) की रफ्तार फिर बढ़ रही है। दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में 669 मामले सामने आए हैं, वहीं दिल्ली में कोरोनावायरस के 416 नए मामले सामने आए। देश की राजधानी में संक्रमण दर 14.37 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

7 महीनों में सबसे ज्यादा मामले :  दिल्ली में शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 416 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 14.37 प्रतिशत रही। यह पिछले सात महीनों में 1 दिन में सबसे अधिक मामले हैं। बीते 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है, हालांकि हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मौत का कारण कोरोना नहीं है।
 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से मौत का एक मामला सामने आया और मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,529 हो गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को 12.48 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 295 मामले सामने आए थे। पिछले साल 31 अगस्त के बाद पहली बार बुधवार को, राष्ट्रीय राजधानी में 300 मामले दर्ज किए गए थे और दो मरीजों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी में 31 अगस्त को 377 मामले दर्ज किए गए थे।
 
केजरीवाल ने की थी : दिल्ली में बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बैठक भी की थी। केजरीवाल ने कहा था कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी पर नजर रख रही है और ‘हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार’ है।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले 4-5 दिन में संक्रमण से तीन मरीजों की मौत हुई है और ये लोग पहले से ही किसी ‘अत्यंत गंभीर’ बीमारी से ग्रसित थे। उन्होंने कहा कि आकलन में पता चला है कि संक्रमित लोगों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई और उनकी मौत का मुख्य कारण कोविड नहीं था, लेकिन इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
  
महाराष्ट्र में 669 मामले : महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 669 मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,44,780 हो गई जबकि मरने वालों की संख्या 1,48,441 पर अपरिवर्तित रही। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कोरोनावायरस के 425 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि गुरुवार को 694 मामले दर्ज किए गए थे। उन्होंने बताया कि मुंबई महानगरीय क्षेत्र में 347 मामले दर्ज किए गए।
 
अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 435 मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 79,93,015 हो गई, जबकि राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 3,324 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 9,774 नमूनों की जांच की गई।
भाषा Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

सावन मास में अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 35 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे

Gallantry Awards 2026 : स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने 78 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी, 13 शहीदों को मरणोपरांत सम्मान

अगला लेख