sundarkand
✕

भारत में Coronavirus के मामले 14 लाख के पार, 9 लाख से अधिक ठीक हुए

Updated: सोमवार, 27 जुलाई 2020 (00:05 IST)
नई दिल्ली भारत में कोरोनावायरस (Covid-19) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सिर्फ 2 दिनों में 1 लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14 लाख 33 हजार के पार चला गया है जबकि ठीक होने वालों की संख्या 9 लाख से अधिक है। 24 घंटों में 48,661 कोरोना मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना अब तक 32 हजार 350 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला चुका है।
 
इससे पहले शुक्रवार शाम तक देश में संक्रमितों की संख्या 13 लाख के पार पहुंच गई थी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 31000 के करीब जा पहुंचा था। देश में यह खतरनाक वायरस किस तेजी के साथ अपने पैर फैला रहा है, इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि 2 दिन में 1 लाख और उससे पूर्व 3 दिन में 1 लाख मरीज सामने थे।
 
इन राज्यों में तेजी से बढ़े मरीज : कोरोना से गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इन प्रदेशों में रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं।
 
कोरोना की भारत में सही स्थिति : ‘कोविड19इंडियाडॉटओआरजी’ के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 14,33,949 मामलों की आज रात तक पुष्टि हो चुकी है। अब तक कुल 9,16,346 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अन्य 4,84,377 सक्रिय मामलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
 
लॉकडाउन के साथ जनता कर्फ्यू : इस बीच, कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में फिर संपूर्ण लॉकडाउन अथवा जनता कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध भी फिर लगाने पड़े हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में राज्य सरकारें अपने स्तर से भी कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन या पूर्णबंदी या फिर जनता कर्फ्यू लागू कर रही हैं।
 
पॉजिटिविटी दर 8.07 प्रतिशत : देश में वर्तमान में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने की दर (पॉजिटिविटी दर) 8.07 प्रतिशत है और केंद्र सरकार राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश के साथ मिलकर इसे पांच प्रतिशत से कम करने के लिए प्रयासरत है। देश के 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर से अधिक दर्ज की गई है। 
 
लैब की संख्या 1,300 से अधिक : भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 25 जुलाई को देशभर में कोरोना वायरस के 4,42,263 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या 1,62,91,331 हो गई है। देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या भी बढ़कर 1,300 से अधिक हो गई है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख