shradh paksha
✕

दिल्ली में तेजी से घट रहे कोरोना के मामले, सत्येन्द्र जैन बोले- पूरे देश में सबसे कम पॉजिटिविटी दर दिल्ली में

Updated: बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (19:23 IST)
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 8 महीनों में सबसे कम रही है। दिल्ली में लगातार पिछले 3 दिनों से 1,000 से भी कम नए केस आए हैं। दिल्ली सरकार प्रतिदिन 80,000 टेस्ट कर रही है। दिल्ली में पूरे देश में सबसे कम पॉजिटिविटी दर है। दिल्ली सरकार ने वैक्सीन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।
ALSO READ: सावधान! सोशल डिस्टेंसिंग के बिना अकेले मास्क कोरोनावायरस से नहीं बचा सकता
उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को रखने एवं उसे बांटने के लिए सभी तरह का प्रबंध कर लिया गया है और अब बस वैक्सीन आने का इंतजार है। हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर को पहले चरण में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
 
मंत्री ने बताया कि वैक्सीन आने का मतलब यह नहीं है कि इस वायरस का खतरा पूरी तरह से खत्म हो गया है। इंग्लैंड में वायरस के नए स्वरूप पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जागरूक है और हम इस मामले पर अपनी नजर जमाए हुए हैं। पिछले 2 हफ्तों में इंग्लैंड से दिल्ली आने वाले सभी यात्रियों का पता लगाया जा रहा है। हम उन सभी यात्रियों कि पहचान व जांच शुरू कर चुके हैं।
ALSO READ: BSP नेता का अजीबोगरीब बयान, बोले- ताड़ी पीने से नहीं होता कोरोना
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी संक्रमण से खुद को बचाने का एकमात्र तरीका मास्क पहनना और नियमित रूप से सावधानी बरतना है। मंगलवार को दिल्ली में 939 कोरोना के नए केस सामने आए और वहीं पॉजिटिविटी दर 1.14 प्रतिशत थी। मंगलवार को दिल्ली में कुल 82,000 टेस्ट किए गए थे। दिल्ली में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है और बीते 8 महीनों में यह दर सबसे कम है।
ALSO READ: कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन का खौफ, फ्रांस जा रहे 1500 से अधिक ट्रक अब भी इंग्लैंड में अटके
दिल्ली में कोरोना मरीज के लिए उपलब्ध बेड के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि फिलहाल सिर्फ 2,800 बेड पर ही मरीज हैं और लगभग 50 प्रतिशत आईसीयू बेड भी अभी उपलब्ध हैं। दिल्ली में पिछले 3 दिनों से लगातार 1,000 से कम नए केस सामने आ रहे हैं और पॉजिटिविटी दर भी नियंत्रण में है। दिल्ली में पूरे देश से सबसे कम पॉजिटिविटी दर है। उन्होंने मंगलवार को इंग्लैंड से आए यात्रियों में से 5 पॉजिटिव मामलों के बारे में बताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार जागरूक है और हम हर जरूरी इंतजाम कर रहे हैं और इसको ध्यान में रखते हुए हमने कई कदम उठाए हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने इंग्लैंड में कोरोनावायरस के नए स्वरूप पर जारी दिशा-निर्देश पर कहा कि वैज्ञानिकों के अनुसार वायरस का यह नया स्वरूप काफी संक्रामक है और तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस समय के साथ अपना स्वरूप बदल सकता है, लेकिन मेरी सभी से यही अपील है कि वे सावधान रहें और घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क पहनें। अगर हम नियमों का पालन करेंगे तो हमें वायरस के किसी भी स्वरूप से घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्लीवासियों के सहयोग की सराहना की और कहा कि दिल्लीवासियों ने पूरी सावधानी से सभी कोरोना नियमों का पालन किया है और यही कारण है कि आज दिल्ली में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख