Narak Chaturdashi
✕

मराठवाड़ा में फूटा कोरोना बम, 1111 नए मामले व 10 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 6 मार्च 2021 (10:26 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 1,111 नए मामले सामने आए और 10 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मराठवाड़ा क्षेत्र में हाल के समय में कोरोनावायरस के फिर से बढ़ते मामलों के बीच 1 दिन में आने वाला यह सबसे अधिक मामला है।
ALSO READ: महाराष्ट्र में 5 महीने बाद 10000 से ज्यादा Corona केस, चिंता बढ़ी
सभी जिला मुख्यालयों से यूनीवार्ता द्वारा एकत्र की गई जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के 8 जिलों में से औरंगाबाद सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां संक्रमण के 459 नए मामले सामने आए और 5 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद परभणी में 47 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हो गई।
ALSO READ: COVID-19 : महाराष्ट्र के ठाणे में Corona के 818 नए मामले, 6 और मरीजों की मौत
नांदेड़ में 88 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हो गई। लातूर में 108 नए मामले सामने आए और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। हिंगोली में 46 नए मामले सामने आए और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। बीड़ में 95 और उस्मानाबाद में 26 नए मामले सामने आए हैं। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख