dharma sangrah
✕

मराठवाड़ा में फिर फूटा Corona बम, 24 घंटे में 3473 नए मामले, 13 की मौत

Updated: शनिवार, 20 मार्च 2021 (08:38 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 3,473 नए मामले सामने आए और इस दौरान 13 मरीजों की मौत हुई।
 
स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी जिला मुख्यालयों से एकत्र की गई जानकारी के अनुसार क्षेत्र के 8 जिलों में से औरंगाबाद महामारी से सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां संक्रमण के 1251 नए मामले सामने आए और 5 लोगों की मौत हुई है।

ALSO READ: मराठवाड़ा में बढ़ा कोरोनावायरस का प्रकोप, 24 घंटे में 3,332 नए मामले, 32 की मौत
 
इसके बाद नांदेड़ में 697 नए मामले और 5 की मौत, जालना में 567 मामले और 2 की मौत, हिंगोली में 48 मामले और 1 व्यक्ति की मौत हुई। बीड़ जिले में 294 मामले दर्ज किए गए, लातूर में 242 मामले, परभणी में 215 मामले तथा उस्मानाबाद में 119 मामले सामने आए हैं।

इस बीच, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों को जल्द से जल्द कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए लोगों से कहा। उन्होंने लोगों से इसके दुष्प्रभावों को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि यह टीका सुरक्षित है और इसे लगवाना आवश्यक है।
 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

लड़ाई फिर 80 बनाम 20 की...राज्यसभा चुनाव के परिणामों से सीएम योगी ने 2027 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी

अगला लेख