dharma sangrah

चेन्नई के आलीशान होटल में फूटा कोरोना बम, 85 लोग संक्रमित पाए गए

Updated: शनिवार, 2 जनवरी 2021 (22:22 IST)
चेन्नई। चेन्नई के ग्विंडी में स्थित 'आईटीसी ग्रैंड चोला' होटल में बीते साल 15 दिसंबर से अब तक लगभग 85 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें होटल कर्मचारी भी शामिल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक 609 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें से 85 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
ALSO READ: Free Vaccination पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का स्पष्टीकरण, अभी सिर्फ 3 करोड़ कोरोना वॉरियर्स को लगेगा मुफ्त टीका
स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन ने कहा कि इसके बाद ग्रेटर चेन्नई निगम को होटल में ठहरे सभी मेहमानों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। होटल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि होटल में अधिकारियों द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इसके अलावा अधितकम दूरी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होटल की केवल 50 प्रतिशत क्षमता का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।
 
राधाकृष्णन ने बताया कि होटल में संक्रमण का पहला मामला 15 दिसंबर को सामने आया था जब एक शेफ के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 31 दिसंबर 2020 को 16 जबकि 1 जनवरी 2020 को 13 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि होटल और उसके आसपास स्थित कर्मचारियों के आवास से अब तक 609 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। 85 लोग अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं। उनमें हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं और इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। (भाषा)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख