suvichar
✕

महाराष्ट्र के नवोदय विद्यालय में फूटा कोरोना बम, 19 छात्र कोरोना संक्रमित

Updated: शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (07:46 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के 19 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। संक्रमित छात्रों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
 
अहमदनगर के परनेर तहसील के तकली ढोकेश्वर गांव में स्थित आवासीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय नेटवर्क का हिस्सा है जो केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है। स्कूल में पांचवीं से 12वीं कक्षा के 400 से अधिक विद्यार्थी हैं।
 
जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने कहा, 'पिछले 3 से 4 दिनों में 19 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए हैं। सभी को पृथक-वास में भेज दिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमित छात्रों में से अधिकांश में बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे और कुछ में केवल हल्के लक्षण थे।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,410 नए मामले सामने आए जिनमें 20 मामले ओमीक्रोन स्वरूप के संक्रमण के हैं। 
 
सरकार ने राज्य में बढ़ाई सख्‍ती : राज्य में कोरोनावायरस के नए वैरिएंट का कहर तेजी से बढ़ रहा है। यहां अब तक 100 से ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित मिले है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक लोगों के जमा होने पर शुक्रवार को रोक लगा दी। 
 
महाराष्ट्र में बंद परिसरों में विवाह समारोहों में 100 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते। खुले स्थानों पर समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 250 से अधिक या कुल क्षमता की 25 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी।
 
सामाजिक, राजनीतिक या धार्मिक कार्यक्रमों को छोड़कर अन्य समारोहों में ऐसे बंद परिसरों में भाग लेने वालों की संख्या कुल क्षमता की 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए जहां सीटें फिक्स हैं। जहां बैठने की सीटें फिक्स नहीं हैं, वहां भाग लेने वालों की संख्या 25 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी।
 
खेल आयोजनों में लोगों की संख्या समारोह स्थल की क्षमता से 25 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती। दिशानिर्देशों के अनुसार रेस्तरां, जिम्नेजियम, सिनेमाघरों और स्पा को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ परिचालन करते रहने की अनुमति है। नियमों की अनदेखी करने पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख