Hanuman Chalisa
✕

मेडिकल कॉलेज में कोरोना विस्फोट, 182 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित

Updated: शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (13:07 IST)
धारवाड़। कर्नाटक के धारवाड़ स्थित एक मेडिकल कॉलेज में 182 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया। मीडिया खबरों के अनुसार, कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्रों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई हैं।
 
इस मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्रों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। गुरुवार को यहां 66 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आज 116 अन्य छात्र भी कोरोना की चपेट में आ गए।
 
बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित पाए गए सभी छात्र MBBS प्रथम वर्ष के हैं और होस्टल में रहते थे। होस्टल को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि हल्के लक्षण वाले मरीजों का होस्टल में ही इलाज किया जा रहा है।
 
मेडिकल कॉलेज ऑफलाइन क्लासेस स्थगित कर दी गई है। जिन छात्रों की कोरोना रिपोर्ट नहीं आई है, उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी पार्टी से कोरोना फैसले का अंदेशा जताया जा रहा है।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख