Daily Horoscope
✕

भारत में Corona के 167 नए मामले आए सामने, 3608 मरीज उपचाराधीन, 1 की मौत

Updated: शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (11:12 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 167 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,75,776 पर पहुंच गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,608 रह गई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1 मरीज की मौत हुई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में संक्रमण से 4 और मरीजों की मौत से देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,667 हो गई है। मौत के नए मामलों में केरल द्वारा संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करते हुए सूची में जोड़े गए 3 मामले शामिल हैं जबकि 1 मरीज की मौत पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में हुई है।
 
मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 98.8 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 83 की कमी दर्ज की गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,41,501 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है, वहीं देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.99 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

अगला लेख