ramcharitmanas

गुजरात में कोरोना के 1069 नए मामले आए सामने, 4 जून के बाद पहली बार आंकड़ा 1 हजार के पार

Updated: रविवार, 2 जनवरी 2022 (16:22 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1069 नए मामले सामने आए। पिछले साल चार जून के बाद यह पहला मौका है जब संक्रमण का दैनिक मामला एक हजार के पार पहुंचा है। चार जून को यह आंकड़ा 1120 था। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8,32,801 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हुई है जिसके बाद इस महामारी के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,119 पर पहुंच गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 103 मरीज ठीक हुए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8,18,755 हो गई है। उन्होंने बताया कि गुजरात उपचाराधीन मरीज 3,297 हैं जिनमें से 11 मरीज गंभीर हैं।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि आज राज्य में 1.52 लाख लोगों को कोरोनावायरस निरोधक टीका लगाया गया जिसके बाद राज्य में अब तक कुल 8.95 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

पड़ोसी दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव में दो और लोगों के संक्रमित होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 10,670 हो गई है। इस केंद्र शासित प्रदेश में चार लोग उपचारधीन हैं 10,662 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि चार लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख