Daily Horoscope
✕

24 घंटे में कोविड-19 के 8,603 नए मामले, 3.40 करोड़ लोगों ने दी महामारी को मात

Updated: शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (12:37 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 8,603 नए मामले सामने आए, 8106 लोग स्वस्थ हुए और 415 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक कुल 3 करोड़ 46 लाख 24 हजार 360 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 40 लाख 53 हजार 856 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 99,974 रह गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 415 लोगों की कोरोना वायरस से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,70,530 हो गई। मृत्यु दर 1.36 फीसदी है। 
 
99,974 मरीजों का उपचार चल रहा है, यह कुल मामलों का 0.29 फीसदी है, जो कि मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। देश में स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.35 फीसदी है।
 
मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में दो मामलों की कमी हुई है। दैनिक संक्रमण दर 0.69 फीसदी है। पिछले 61 दिनों से यह दो फीसदी से कम है।
 
देश में केरल सक्रिय और मृतकों के मामलों में अभी भी आगे है। राज्य में सक्रिय मामले 263 बढ़कर 45293 हो गए हैं। राज्य में 4463 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5070497 हो गई है। इसी अवधि में 269 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 41124 हो गई है।
 
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 77 घटकर 10805 रह गए, 100 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 141149 हो गया है। वहीं 45 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 6485335 हो गई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख