dharma sangrah

Corona India Update: राहतभरी खबर, संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी, वैक्सीनेशन की बढ़ी गति

Updated: सोमवार, 28 जून 2021 (12:29 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी के बीच सोमवार को इस बीमारी से मरने वालों का दैनिक आंकड़ा 1,000 के नीचे पहुंच गया, हालांकि मृत्युदर 1.13 प्रतिशत पर स्थिर रही और नए संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार के नीचे पहुंच गई है। इस बीच शुक्रवार को 17 लाख 21 हजार 286 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 32 करोड़ 36 लाख 63 हजार 297 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

ALSO READ: देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, वैक्सीनेशन में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,148 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 2 लाख 79 हजार 331 हो गया है। इस दौरान 58 हजार 578 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2 करोड़ 93 लाख 9 हजार 607 हो गई है। सक्रिय मामले 13,409 कम होकर 5 लाख 72 हजार 994 रह गए हैं। इसी अवधि में 979 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 96 हजार 730 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.89 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.80 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 हो गई है।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1001 बढ़ने बाद यह संख्या 1,25,422 हो गई है। इसी दौरान राज्य में 8,562 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 57,90113 हो गई है जबकि 405 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,21,286 हो गया है।(वार्ता)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख