biodatamaker

लॉकडाउन की छूट देते समय जब इटली के पीएम ने कहा 'कॉनज्यूनिटी' तो पूरा इटली डिक्शनरी देखने लगा!

Updated: मंगलवार, 12 मई 2020 (18:28 IST)
लंबे लॉकडाउन पीर‍ियड के बाद इटली में प‍िछले द‍िनों छूट दी गई। लेक‍िन इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने लोगों को संबोधि‍त करते हुए एक शब्‍द का इस्‍तेमाल क‍िया तो इटली के ज्‍यादातर लोग ड‍िक्‍शनरी देखने लगे।
दरअसल, एक शब्‍द को लेकर वहां कन्‍फ्यूजन हो गया। उसी कन्‍फ्यूजन को दूर करने के ल‍िए लोगों को ड‍िक्‍शनरी का सहारा लेना पड़ा।

दरअसल, इटली में कोरोना वायरस लॉकडाउन में ढील दिए जाने के पीएम ने अपने संबोधन में 'कॉनज्यूनिटी' शब्‍द का इस्‍तेमाल क‍िया था। छूट की खबर से इटली के लोगों को खुशी तो बहुत म‍िली, लेक‍िन वे 'कॉनज्यूनिटी' शब्‍द का मतलब नहीं समझ पाए।

मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताब‍िक कोंते ने दरअसल घोषणा की थी कि 4 मई से इटली के लोगों को अपने 'कॉनज्यूनिटी' के साथ अपने गृह क्षेत्र में घूमने के लिए यात्रा की इजाजत होगी। 'कॉनज्यूनिटी' औपचारिक इतालवी शब्द है जिसका मतलब रिश्तेदार, संबंधी या प्रियजन होता है।

ऐसे में इटली वालों ने स्पष्टीकरण मांगा क‍ि आखि‍र इसका सीधा सीधा अर्थ क्‍या है। कौन सा रिश्तेदार? कौन सा संबंध? क्या दूर के रिश्ते का भाई-बहन हो सकते हैं? क्या इसमें साला या जीजा शामलि हैं? ऐसे में अचानक ही डिक्शनरी और गूगल पर ‘कॉनज्यूनिटी’ शब्द का अर्थ खोजने वालों की खासी तादाद हो गई।

‘कॉनज्यूनिटी’ शब्‍द का दरअसल व्‍यापक अर्थ लि‍ए हुए है। जब कन्‍फ्यूजन और ज्‍यादा गहराया तो अगले दिन प्रधानमंत्री कोंते इसे दूर करने की मंशा से फ‍िर से लोगों के बीच में आए। इस बार उन्‍होंने कहा, ‘कॉनज्यूनिटी’ एक 'व्यापक और उदार फॉर्मूला है। लेक‍िन इस सफाई के बाद इटली में कन्‍फ्यूजन और ज्‍यादा गहरा गया।

उन्होंने आगे बताया क‍ि इस शब्‍द से उनका आशय है कि इतालवी अपने 'रिश्तेदारों या उन लोगों के साथ जिनके साथ लंबे समय से स्थाई और सतत स्नेहपूर्ण रिश्ता है ऐसे लोगों के यहां आ- जा सकते हैं। इनमें दादा-दादी, नाना-नानी, पालक, लॉन्‍ग टाइम लवर्स, लंबे समय से सगाई कर चुके लोग आदि शामिल हैं। हालांक‍ि उनकी इस समझाइश से वहां ये बहस शुरू हो गई क‍ि 'स्थिर' और 'सतत' स्नेह का क्या मतलब है।

हालांक‍ि बाद में धीमे-धीमे लोगों को समझ में आने लगा क‍ि प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते का कहने का क्‍या मतलब था। इटली के नागर‍िक अब तय गाइडलाइन के मुताबि‍क लॉकडाउन में म‍िली छूट का पालन कर रहे हैं।

लेक‍िन पीएम ग्यूसेप कोंते के इस शब्‍द के इस्‍तेमाल के बाद लंबे समय तक ‘कॉनज्यूनिटी’ शब्‍द और इसका अर्थ सुर्खि‍यों में रहा।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 3 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख