Daily Horoscope

कांग्रेस की विधायक को बागी तेवर पड़े भारी, पार्टी से किया निलंबित

Updated: गुरुवार, 21 मई 2020 (13:12 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को बसों के द्वारा घर पहुंचाने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी की राजनीतिक जंग जोरों पर है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, लेकिन इसी राजनीतिक जंग में आकर रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े करके बीजेपी को कांग्रेस को घेरने का मौका दे दिया और विधायिका के बयान के बाद पूरे प्रदेश में बीजेपी के प्रवक्ता व बीजेपी कार्यकर्ता ने कांग्रेस को घेरने में जुट गए। इस बीच विधायक आदित्य सिंह को कांग्रेस पार्टी ने महिला विंग के महासचिव पद से निलंबित कर दिया।

लंबे समय से पार्टी के खिलाफ विधायक आदित्य सिंह के बागी तेवर को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी भी उनसे नाराज चल रहे थे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को मौका मिल गया और वे विधायक पर कार्रवाई की मांग करने का दबाव पार्टी पर बनाने लगे।

आखिर लंबे समय से पार्टी के खिलाफ चल रही विधायक आदित्य सिंह को कांग्रेस पार्टी ने महिला विंग के महासचिव पद से निलंबित कर दिया।साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। उल्‍लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को लाने को लेकर बस के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर राजनीतिक संघर्ष हो रहा है।

जिसको लेकर जहां प्रियंका गांधी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमने-सामने हैं तो वहीं रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने बसों के मुद्दे पर भाजपा का पक्ष लेते हुए बुधवार को अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर कहा कि आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत,एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 आटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थीं तो राजस्थान,पंजाब, महाराष्ट्र में क्यूं नहीं लगाईं।
कोटा में जब उत्‍तर प्रदेश के हजारों बच्चे फंसे थे, तब कहां थीं ये तथाकथित बसें, तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए,बार्डर तक ना छोड़ पाई,तब @myogiadityanath जी ने रातोरात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख