Daily Horoscope
✕

दर्दनाक, शादी के 2 दिन बाद दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव

Updated: गुरुवार, 21 मई 2020 (12:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक घटनाक्रम में शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके बाद दूल्हे समेत परिवार के 32 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 
 
बताया जा रहा है कि यह शादी सोमवार को ही हुई थी। परिजनों ने बताया कि दुल्हन को 7 दिन पहले बुखार आया था। दवा लेने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। शनिवार को उसकी जांच कराई गई। इस बीच उसकी शादी हो गई। बुधवार को परिजनों ने बेटी को फोन पर बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 
उल्लेखनीय है कि भोपाल में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक की मौत हो गई। संक्रमितों में 15 दिन का एक बच्चा भी शामिल है। शहर में कुवैत से आए मरीजों को मिलाकर अब तक 1190 मरीज मिले हैं।
 
मध्यप्रदेश में बुधवार को 227 नए कोरोना मरीज मिले हैं जबकि 4 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। राज्य में अब तक 5875 मरीज मिले हैं। इस महामारी से 229 लोग मारे जा चुके हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख