suvichar
✕

भारतीयों पर कहर बरपा रहा है कोरोना, नीतियों को लेकर कांग्रेस ने बोला केंद्र पर हमला

Updated: रविवार, 11 अप्रैल 2021 (15:57 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर केंद्र पर हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि मोदी सरकार के अहंकार और अक्षमता के कारण कोरोनावायरस भारत के लोगों और अर्थव्यवस्था पर कहर बरपा रहा है। विपक्षी दल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशानी में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, न कोरोना पर काबू, न पर्याप्त टीके, न रोजगार, न किसान-मजदूर की सुनवाई, न लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) सुरक्षित, न मध्यम वर्ग संतुष्ट। ‘आम’ खाना तो ठीक था लेकिन कम से कम ‘आम आदमी’ को तो छोड़ देते।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से देश में हालात को लेकर भी सरकार की आलोचना की। पार्टी ने ट्वीट किया, एक साल बीत गया है, लेकिन कोविड-19 भारत के लोगों और भारतीय अर्थव्यवस्था पर लगातार कहर बरपा रहा है। इसका श्रेय मोदी सरकार और उसके अहंकार तथा अक्षमता को जाता है।

एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने दावा किया कि सरकार की नीतियों के कारण देश का हर वर्ग परेशान है। पार्टी ने कहा, कोरोनावायरस बेलगाम होता जा रहा है, टीके का अभाव है, किसान-मजदूर परेशान हैं, अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, छोटे उद्योग- धंधे चौपट हो रहे हैं और मध्यम वर्ग भी परेशान है।

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने और टीकाकरण अभियान को लेकर सरकार की आलोचना करता रहा है।(भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, गांवों में बजे सायरन

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

अगला लेख