suvichar

क्‍या होती है और किस स्‍थि‍ति‍ को कह‍ते हैं ‘कम्युनिटी ट्रांसमिशन’?

Updated: मंगलवार, 28 जुलाई 2020 (15:41 IST)
किसी भी बीमारी में ‘कम्युनिटी ट्रांसमिशन’ शब्‍द का इस्‍तेमाल तब किया जाता है, जब उस बीमारी का वायरस आम सोसायटी में घुसकर बड़ी संख्या में लोगों को बीमार करने लगे। इसकी वजह से बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने लगती है। सबसे ज्‍यादा वो लोग शि‍कार होते हैं जिनकी इम्‍युनिटी कमजोर होती है।

हाल ही में आईसीएमआर ने ‘कम्युनिटी ट्रांसमिशन’ को लेकर अपनी जानकारी दी है। आईसीएमआर के मुताबि‍क किसी भी वायरस के फैलने के चार चरण होते हैं।

पहले चरण में वे लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए जो दूसरे देश से संक्रमित होकर भारत में आए। यह स्टेज भारत पार कर चुका है, क्योंकि ऐसे लोगों से भारत में स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैल चुका है।

दूसरे चरण में स्थानीय स्तर पर लोग संक्रमि‍त होते हैं। ये वे लोग होते हैं किसी ऐसे संक्रमित शख़्स के संपर्क में आए जो विदेश यात्रा करके लौटे थे।

तीसरा चरण को ‘कम्युनिटी ट्रांसमिशन’ कहते हैं, इसमें पता ही नहीं होता है कि कौन व्‍यक्‍त‍ि किस दूसरे संक्रमि‍त आदमी से वायरस से इन्‍फैक्‍ट हुआ है। ऐसे मामले में किसी व्यक्ति को पता भी नहीं चलता है कि वो कोरोना वायरस से पीड़ित हो गया है, लेकिन टेस्टिंग सच उजागर करती है!

यानी पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वायरस का सोर्स पता होता है, लेकिन तीसरे चरण में सोर्स पता नहीं होता है। इसके बाद के संक्रमण के स्‍तर को महामारी कहा जाता है।

कुछ दिनों पहले केरल और दि‍ल्‍ली में कुछ इलाकों में कम्‍युनि‍टी ट्रांसमि‍शन की स्‍थि‍ति‍ बताई जा रही थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी ऐलान किया था कि दिल्ली में अब कम्युनिटी स्प्रेड जैसी स्थिति है, इस बात को एम्स के डायरेक्टर ने भी माना था। हालांकि अब स्‍थि‍ति‍ कंट्रोल में बताई जा रही है।
लेकिन कम्‍युनि‍टी ट्रांसमिशन वो स्‍थि‍ति‍ है जिस पर काबू करना बेहद जरुरी है, नहीं तो यह बेहद खतरनाक हो सकता है।

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख