Hanuman Chalisa
✕

कोरोना से जंग में कॉकटेल ड्रग नया हथियार, दिल्ली में आज से होगा इसका इस्तेमाल

Updated: गुरुवार, 27 मई 2021 (07:31 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग में अब कॉकटेल ड्रग को नए हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि गुरुवार से दिल्ली के मरीजों को यह दवा मिल सकती है।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉश ने भारत सरकार को इस ड्रग के 10 हजार डोज दिए हैं। केंद्र ने राज्यों को यह दवा वितरित करना शुरू कर दी है।

इस एंटीबॉडी कॉकटेल को देश में सबसे पहले हरियाणा के हरियाणा के 84 वर्षीय मोहब्बत सिंह दिया गया था। इस दवा का इस्तेमाल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी किया था।

दवा निर्माता कंपनी रॉश इंडिया को 5 मई को प्रायोगिक एंटीबॉडी कॉकटेल का इस्तेमाल कोविड-19 मरीजों के उपचार में करने के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) से आपात इस्तेमाल प्राधिकार प्राप्त हुआ था।

जानिए क्या है इसके दाम :  शोध के अनुसार जिन मरीजों को ये दवा दी गई उनमें से 80 प्रतिशत को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। कोरोना के लक्षण के समय को कम करने के साथ साथ ही इसके इस्तेमाल से मृत्यु दर में भी कमी आती है। भारत में एंटीबॉडी कॉकटेल की कीमत 59,750 रुपए प्रति खुराक है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख