Daily Horoscope

CM योगी ने कहा- रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग को दिया जाए बढ़ावा

Updated: शुक्रवार, 26 जून 2020 (15:51 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग को बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस विधि को अपनाकर कम समय में ही सैम्पल के जांच परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
 
योगी ने शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग को बढ़ाने की आवश्यकता है। इस विधि को अपनाकर कम समय में सैंपल के जांच परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जाए।
 
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने तथा संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किया जाना आवश्यक है। सभी सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए। कोविड एवं नॉन कोविड चिकित्सालयों के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। इन अस्पतालों से लगातार संवाद बनाकर चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। 
 
योगी ने कहा कि मेडिकल इंफेक्शन को रोकने के लिए चिकित्साकर्मियों को सभी सावधानियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए डॉक्टरों तथा अन्य चिकित्साकर्मियों की ट्रेनिंग का कार्य लगातार संचालित करना होगा। मेडिकल टीम को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए पीपीई किट, एन-95 मास्क, ग्लव्स एवं सेनिटाइजर आदि की सुचारु व्यवस्था बनाए रखी जाए। पुलिस तथा पीएसी के कार्मिकों को संक्रमण से बचाने के लिए सभी सावधानियां बरती जाएं।
 
कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने में बेहतर सर्विलांस की उपयोगिता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए। स्क्रीनिंग टीम के माध्यम से मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। इसके लिए टीम को इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए जाएं।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग का कार्य निरंतर किया जाए। बाजारों, चौराहों आदि में नियमित तौर पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी भीड़ एकत्र न हो। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग मास्क का अवश्य उपयोग करें। उन्होंने वृद्धाश्रम, महिला संरक्षण गृह तथा बालगृह में रैंडम चेकिंग कराते हुए संक्रमण को नियंत्रित करने के निर्देश दिए।
 
आकाशीय बिजली से सुरक्षा : योगी ने कहा कि आकाशीय बिजली की आपदा से सुरक्षित रखने के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी लोगों को बताई जाए। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से दैवीय आपदा से होने वाली जनहानि को रोका जा सकेगा। उन्होंने गौवंश के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश भी दिए। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख