sundarkand
✕

सार्वजनिक होली कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे केजरीवाल, लोगों से भीड़भाड़ से बचने की अपील की

Updated: रविवार, 28 मार्च 2021 (15:56 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण सार्वजनिक तौर पर आयोजित किये जाने वाले किसी भी होली कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने लोगों से अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने और भीड़-भाड़ से बचने की अपील की।

ALSO READ: होली पर कोरोना का साया, कई राज्यों में कसा शिकंजा, कैसे मनेगा रंगों का त्योहार...
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोविड-19 के 1,558 नए मामले आए, जो 15 दिसंबर के बाद से सबसे अधिक है, जब 1,617 मामले आए थे।
 
केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले बढ़े हैं, इसी के मद्देनज़र इस बार सार्वजनिक तौर पर आयोजित हो रहे होली कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहा हूं। आप सभी से अपील है कि केवल अपने परिवार के साथ होली मनाएं और भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों से बचें, कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें।‘
 
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को आदेश दिया कि होली और नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं होगा।
 
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई टीमों का गठन किया है कि लोग होली पर सरकार के निर्देशों का पालन करें। जिलाधिकारी और पुलिस ने जिलेवार टीम बनाई है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख