ramcharitmanas

COVID-19 : दुनियाभर में Corona संक्रमितों की संख्या 12.67 करोड़ के पार, 27.77 लाख से ज्यादा की मौत

Updated: रविवार, 28 मार्च 2021 (15:49 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) (कोविड-19) महामारी से संक्रमितों की कुल संख्या 12.67 करोड़ के पार पहुंच गई है और इस महामारी के संक्रमण से 27.77 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12 करोड़ 67 लाख 32 हजार 921 तक पहुंच गई है, जबकि अभी तक इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 27 लाख 77 हजार 684 हो गई है तथा सात करोड़ 17 लाख 89 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ की संख्या पार कर चुकी है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ दो लाख 18 हजार 682 हो गई है, जबकि पांच लाख 48 हजार 828 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है और यहां अब तक एक करोड़ 24 लाख 90 हजार 362 लोग इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। यहां तीन लाख 10 हजार 550 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारत के कई राज्यों में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बरकरार है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 62,714 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 19 लाख 71 हजार 624 हो गई है। इस दौरान 28,739 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसे मिलाकर अब तक 1,13,23,762 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 33,663 से बढ़ने से अब 4,86,310 हो गए हैं। इसी अवधि में 312 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 1,61,552 हो गई है।

शीर्ष तीन देशों के बाद संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर अब फ्रांस पहुंच गया है। फ्रांस में कोरोना से अब तक 45.69 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 94,623 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद रूस में कोरोनावायरस से 44.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 95,792 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोनावायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.43 लाख के पार पहुंच गई है और 1,26,813 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 35.12 लाख से अधिक हो गई है और 107,636 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 32.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 75,010 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोनावायरस से अब तक 31.79 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 30,923 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या करीब 27.83 लाख हो गई है और 75,916 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोनावायरस से अब तक 23.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 62,790 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोरोना से 23.01 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 55,368 लोगों की जान जा चुकी है। मैक्सिको में कोरोनावायरस से करीब 22.25 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,01,429 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोनावायरस से 22.21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 51,753 लोग जान गंवा चुके हैं।

ईरान में कोरोनावायरस से करीब 18.47 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 62,308 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 16.94 लाख के पार हो गई है और 33,566 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस से 15.44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 52,648 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 6,54,591 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 14,215 मरीजों की मौत हो चुकी है।

एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में कोरोना से अब तक 5,91,806 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि इस महामारी के संक्रमण से 8,869 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना का कहर जारी इस वायरस के नए मामलों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है।(वार्ता)

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख