Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान सड़कों की हो रही सफाई

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (19:06 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) ‘कोविड-19’ के प्रकोप से बचने के लिए जारी लॉकडाउन अवधि में नई दिल्ली क्षेत्र की सड़कों की साफ-सफाई को सुनिश्चित करने के लिए सफाईकर्मी निरंतर अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आज एक बयान जारी कर कहा कि वह यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी सड़कें, लेन और सब-लेनें और गलियां नियमित रूप से साफ और स्वच्छ रहें, जिससे लुटियंस दिल्ली के वातावरण में धूल और गंदगी पर पूरी मुक्त होकर पर्यावरण अनुकूल बना रहे।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद वर्तमान में नई दिल्ली क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए मुख्य सड़कों को दो शिफ्टों में पांच मैकेनिकल रोड स्वीपर के द्वारा सफाई का काम किया जा रहा है।

लॉकडाउन अवधि के दौरान स्वच्छता और स्वच्‍छता बनाए रखने के लिए सड़क की दैनिक या वैकल्पिक दिन पर सफाई इन मैकेनिकल रोड स्वीपरों से की जा रही है। मैकेनिकल रोड स्वीपर सड़कों की सफाई के लिए कम से कम पानी के उपयोग के साथ पर्यावरण के अनुकूल शिष्टाचार में मोटरचालित सफाई तकनीक के माध्यम से सफाई अभियान चला रहे हैं।

इन मोटराइज्ड स्वीपर में स्प्रिंकलर सिस्टम लगे हैं जिससे इनके द्वारा गीली सफाई की व्यवस्था होती है, जो पालिका परिषद के क्षेत्र को सफाई होते समय धूल, मिट्टी के प्रदूषण से बचाती है। पालिका परिषद में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सड़क रखरखाव विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी इस सफाई कार्य की देखरेख, समन्वय और व्यापक निगरानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान स्वस्थ वातावरण और पर्यावरण बनाए रखने के लिए सभी सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई स्वच्छता की जाने के उद्देश्य के लिए एक परामर्श भी जारी किया है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

अगला लेख