Hanuman Chalisa
✕

Covid 19 : चीन में कोरोना वायरस के सिर्फ 14 मामले सामने आए, अब तक हो चुकी है 4630 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 3 मई 2020 (18:20 IST)
बीजिंग। चीन में कोविड-19 के 14 नए मामले आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 82,877 हो गई है जबकि 4,630 लोग इस जानलेवा वायरस से जान गंवा चुके हैं।
 
स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नए मामलों में 12 मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे।
 
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि शनिवार को दो और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसमें एक संक्रमित विदेश से आया था जबकि दूसरा स्थानीय निवासी है।
 
उसने बताया कि मृतकों की संख्या 4,633 बनी हुई है क्योंकि शनिवार को मौत का कोई नया मामला नहीं आया जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 82,877 हो गई जिनमें से 531 का अब भी इलाज चल रहा है।
 
एनएचसी ने बताया कि चीन में अब तक विदेश से आए कुल 1,672 लोगों में कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है जिनमें से विदेश से आए 451 चीनी नागरिकों का अब भी इलाज चल रहा है और उनमें से 6 की हालत गंभीर है।
 
साथ ही शनिवार को 12 नए ऐसे मामले आए जिनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं देखे गए। अभी तक चीन में बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या 968 है जिनमें से 98 लोग विदेश से लौटे थे। मध्य हुबेई प्रांत में शनिवार तक बिना लक्षण वाले 651 मामले सामने आए।
 
बिना लक्षण वाले मरीज वे होते हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित होते हैं लेकिन उनमें बुखार, खांसी या गले में संक्रमण जैसे कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। हालांकि संक्रमित होने के कारण उनसे दूसरे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा होता है।
 
चीन सरकार ने विदेशियों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या सीमित कर दी है जिससे दूसरे देशों में रह रहे चीन के नागरिकों की वापसी मुश्किल हो गई है।
 
अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में शुरू हुए कोरोना वायरस से दुनियाभर में 243,829 लोगों की मौत हो चुकी है और 34 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख