Hanuman Chalisa
✕

साबरमती एक्सप्रेस से कानपुर पहुंचे 1265 प्रवासी श्रमिक

Updated: रविवार, 3 मई 2020 (18:09 IST)
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर रविवार कानपुर व आसपास इलाकों में रहने वाले 1265 प्रवासी श्रमिकों को लेकर आज ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंची। यह 21 मार्च के बाद 44वें दिन पहली ऐसे स्पेशल प्रवासी ट्रेन है जो कानपुर के श्रमिकों व आमजन के लिए चलाई गई थी।

गाड़ी में बैठे श्रमिकों की जांच से लेकर उनके खान-पान की पूरी व्यवस्था रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी द्वारा स्टेशन पर की गई थी। एक-एक बोगी को खोलते हुए उसमें सवार श्रमिकों की जांच यहां पर बनाए गए 8 स्वास्थ्य विभाग के काउंटरों पर की गई।

डॉक्टरों ने सभी की फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ थर्मल स्क्रीनिंग की और उन्हें होम क्वारंटाइन की मुहर लगाई गई। अपर जिला अधिकारी के नेतृत्व में थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ नियमों का पालन कराते हुए कानपुर और आसपास के जिले में रहने वाले 1265 प्रवासी मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग 42 बसों द्वारा नि:शुल्क रूप से भेजा गया।

डॉक्टरों की देखरेख में सभी को बसों में बैठाकर मौजूद सभी लोगों ने ताली बजाकर रवाना किया गया। इनमें जालौन, झांसी, ललितपुर, उरई, इलाहाबाद, फतेहपुर, मिर्जापुर, कौशांबी, अकबरपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, अयोध्या, बस्ती, फैजाबाद, गोरखपुर, कुशीनगर, लखनऊ, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, उन्नाव, बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, अमेठी, गौरीगंज, जौनपुर ,शाहगंज, सुल्तानपुर, हमीरपुर, महोबा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, गोंडा, बाराबंकी, बनारस, भदोही, प्रतापगढ़, रायबरेली, हरदोई,  शाहजहांपुर के मजदूर थे। एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट हुमांशु गुप्ता, एसपी, रेलवे के उच्च  अधिकारियों सभी इस मौके पर मौजूद थे।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, गौरव भाटिया ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी ममता बनजी, क्या राहुल गांधी को मिलेगा CJP का साथ?

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख