Hanuman Chalisa

सुखद खबर, चीन में Corona virus के नए मामलों में कमी आई

Updated: सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (10:22 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। यहां रविवार को 12 नए मामले सामने आए जिनमें 8 संक्रमित लोग विदेश से लौटे चीनी नागरिक हैं। चीन से ही कोरोना वायरस दुनियाभर में फैला है।
 
स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इसके साथ ही चीन में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 82,747 हो गई है, जिनमें से 4,632 लोगों की मौत हो गई है, 1,031 लोगों का अभी उपचार चल रहा है और 77,084 लोगों को उपचार के बाद स्वस्थ हो जाने के कारण अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
 
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को बताया कि देश में रविवार को कोविड-19 के 12 नए मामले दर्ज किए गए जिनमें से 8 मामले विदेश से आए संक्रमित लोगों के थे, यानी नए मामलों में कमी आई है।
 
आयोग ने बताया कि शेष 4 लोग देश में ही संक्रमित हुए हैं। रविवार को देश में कोरोना वायरस के कारण कोई मौत नहीं हुई।
 
आयोग ने बताया कि रविवार तक विदेशों से आए संक्रमित लोगों के देश में कुल 1,583 इतने मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 841 का उपचार चल रहा है और 43 लोगों की हालत गंभीर है।
 
उसने बताया कि रविवार को 49 ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें संक्रमित व्यक्तियों में बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। (भाषा)

Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

LIVE: संसद में पेश हुआ FCRA बिल, 31 सदस्यीय JPC के पास भेजा गया

संसद के बाहर अमित शाह के बयान के बाद क्यों भड़के राहुल गांधी? मीडिया पर दागे तीखे सवाल

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गर्माई सियासत, कांग्रेस की मांग, प्रत्यक्ष प्रणाली से हो चुनाव

संसद में छाया कंगना रनौत का 56 लाख रुपये वाला 'लग्जरी लुक': 35 लाख का बैग और रोलेक्स घड़ी बनी चर्चा का विषय

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले अहमदाबाद में बड़ा बदलाव, शहर से बाहर होंगे सभी उद्योग

अगला लेख