Daily Horoscope
✕

कोरोना के कहर के बीच चीन का बड़ा फैसला, देश में आने वाले नहीं होंगे क्वारंटीन

Updated: मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (09:25 IST)
बीजिंग। कोरोनावायरस के बढ़ते कहर के बीच चीन ने फैसला किया है कि 8 जनवरी के बाद देश में आने वाले लोगों को क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। चीन के इस कदम से दुनियाभर में चिंता और बढ़ गई है।
 
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा है कि चीन 8 जनवरी, 2023 से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 'क्वारंटीन' नहीं किया जाएगा। हालांकि बाहर से आने वाले यात्रियों को चीन में घुसने से 48 घंटे पहले तक की PCR टेस्ट रिपोर्ट अब भी दिखानी होगी।
 
गौरतलब है कि अमेरिका के पब्लिक हेल्थ साइंटिस्ट डॉक्टर एरिक फीगल डिंग ने ट्वीट कर दावा किया है कि पाबंदियां हटने के बाद चीन के अस्पताल पूरी तरह ओवरलोड हो गए हैं। अगले 3 महीनों में दुनिया की 10 फीसदी आबादी और चीन की 60 फीसदी से अधिक आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है। 
 
विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने चीन में 5 से 25 दिसंबर के बीच 10 करोड़ (100 मिलियन) लोगों के कोरोना संक्रमित होने और करीब 10 लाख (1 मिलियन) मौतें होने की आशंका जाहिर की है। बताया जा रहा है कि चीन उसी अवस्था में आ गया है जहां भारत कोरोना की दूसरी लहर के आ गया था।
 
बताया जा रहा है कि चीन में बहुत लंबे समय तक सख्त लॉकडाउन होने की वजह से वहां के नागरिकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी की इम्युनिटी कम हो चुकी है। इसलिए वायरस का असर उन पर ज्यादा पड़ रहा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख