kundali milan
✕

मुख्यमंत्री शिवराज ने कराया Corona टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव

Updated: रविवार, 27 दिसंबर 2020 (14:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के सोमवार से प्रारंभ होने वाले शीतकालीन सत्र के एक दिन पहले आज यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोनावायरस (Coronavirus) टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।

मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक टि्वटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी गई है। इसमें लिखा है- मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सभी विधायकों की कोरोनावायरस  जांच अनिवार्य रूप से करवाने की व्यवस्था की गई है।

इसी व्यवस्था के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः निवास पर कोरोनावायरस टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।इसके पहले कल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा और प्रमुख सचिव एपी सिंह ने भी कोरोनावायरस जांच करवाई। उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आने की सूचना है।

सोमवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सत्र के प्रारंभ होने के पहले ही 230 सदस्‍यीय विधानसभा में सभी विधायकों को बीते तीन दिनों के अंदर कोरोनावायरस जांच कराना आवश्यक किया गया है।

रिपोर्ट नेगेटिव होने पर ही विधायकों को सदन में प्रवेश करने दिया जाएगा। विधानसभा के प्रत्येक कर्मचारियों की कोरोनावायरस जांच भी करवाई जा रही है, हालांकि इनमें से कुछ कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

तीन दिवसीय सत्र में कोरोनावायरस संबंधी संक्रमण रोकने के लिए ऐहतियाती उपाय किए गए हैं। विधानसभा भवन को भी पूरी तरह सैनेटाइज किया जा रहा है। इसके प्रमुख स्थानों को एक से अधिक बार सैनेटाइज करने की व्यवस्था भी की गई है।(वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख