Hanuman Chalisa
✕

Omicron का बढ़ता खौफ, केरल में सीएम ने जारी की गाइडलाइन

Updated: सोमवार, 10 जनवरी 2022 (16:29 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में कोविड-19 के ओमिक्रॉन स्वरूप के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने निर्देश दिया कि विवाह समारोहों और अंतिम संस्कार में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कोविड समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया।
 
सरकार ने पिछले हफ्ते निर्देश दिया था कि किसी बंद परिसर में शादी-समारोहों, अंतिम संस्कार, राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समारोहों में अधिकतम 75 और खुले स्थानों में ऐसे समारोहों में अधिकतम 150 लोग शामिल हो सकते हैं।
 
अब ताजा फैसले के अनुसार यह संख्या कम करके 50 कर दी गई है, चाहे समारोह बंद जगह में हो या खुले स्थान पर। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि समारोह और सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रम केवल आपात स्थितियों को छोड़कर ऑनलाइन होने चाहिए।
 
इसमें कहा गया है कि सामाजिक दूरी बनाने समेत सभी ऐहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए और अगर संभव हो तो जनसभाओं से बचना चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि 15 साल से अधिक आयु के छात्रों का टीकाकरण इस हफ्ते पूरा किया जाए। विभाग शैक्षणिक संस्थानों में भी टीकाकरण पर विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे कोविड नियमों का पालन करते हुए कदंबश्री चुनाव और ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा सकता है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख