Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 5151 नए कोरोना मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ओमिक्रॉन संक्रमित

बुधवार, 12 जनवरी 2022 (07:33 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित 4 और लोगों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में ओमीक्रान स्वरूप से संक्रमितों की संख्या 5 हो गई। हालांकि सभी संक्रमण से उबर चुके हैं। इस बीच राज्य में पिछले 24 घंटों में 5000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चारों मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इनके नमूनों को 10 दिन पहले जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि की गई है।
 
उन्होंने बताया कि जिन लोगों में ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि की गई है उनमें से एक महिला और एक पुरूष हाल में संयुक्त अरब अमीरात से लौटे हैं। वहीं 2 अन्य मरीज देश से बाहर नहीं गए हैं।
 
इससे पहले इस महीने की 5 तारीख को बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति में ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि की गई थी। उस व्यक्ति ने हाल ही में संयुक्त अरब ​अमीरात की यात्रा की थी। इधर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी है कि वह उन 5 मरीजों में से एक हैं जिनमें ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है।
 
सिंहदेव ने कहा 'ओमीक्रोन स्वरूप से लोगों को नहीं डरना चाहिए। 5 लोगों में जिनमें ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है उनमें से एक मैं भी हूं। मेरे रिपोर्ट सोमवार को भुवनेश्वर की लैब से मिली है। इसमें डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि यह तेजी से फैलता है।'
 
इस महीने की 2 तारीख को सिंहदेव ने स्वयं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। बाद में उन्होंने 8 जनवरी को ट्वीटर पर जानकारी दी कि वह संक्रमण से उबर चुके हैं तथा उनकी रिपोर्ट निगटिव आई है।
 
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 5151 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,32,584 हो गई है।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

JioFinance से अब सिर्फ 24 रुपए से भरें ITR, साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

My Youth-My Pride Conclave: युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा-आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे अयोध्या-मथुरा-काशी के बारे में क्या सोचते : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख