dharma sangrah
✕

कोरोना से हुई मौत को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

Updated: सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (14:18 IST)
नई दिल्ली। कोरोना से हुई मौत को लेकर केंद्र सरकार ने कहा है कि अगर किसी मरीज की मौत हॉस्पिटल या घर में कोविड-19 पॉजिटिव होने के 30 दिन के भीतर हो जाती है तो उसके डेथ सर्टिफिकेट पर मौत की वजह कोविड-19 ही बताई जाएगी। इस आशय की जानकारी सुप्रीम कोर्ट में एक एफेडेविट फाइल करके केंद्र सरकार ने दी और इसकी गाइडलाइन भी उसके द्वारा जारी कर दी गई है कि किन मरीजों की मौत को कोरोना डेथ माना जाएगा।

ALSO READ: UP : योगी आदित्यनाथ बोले, प्रदेश में कंट्रोल में कोरोना
 
कोविड से मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी किया था कि डेथ सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया आसान बनाए और इसके लिए गाइडलाइंस जारी करे। कोर्ट ने इसके अलावा नई गाइडलाइन की रिपोर्ट को 11 सितंबर को कोर्ट के सामने पेश करने का भी निर्देश दिया था। 30 जून को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि जिन लोगों की मौत कोरोना की वजह से हॉस्पिटल या कहीं और भी हुई है, उन्हें कोविड-19 से हुई मौतें मानने का विचार किया जाए। इसके साथ ही सरकार को इस पर स्पष्ट रूपरेखा बनाने का भी निर्देश दिया था।

ALSO READ: तीसरी लहर के खतरे के बीच राहत भरी खबर, इन राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 100% एडल्‍ट को लगी कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज
 
आरटीपीसीआर टेस्ट या एंटीजन टेस्ट या फिर क्लिनिकल तरीके से टेस्टिंग में पुष्टि होने पर ही नई कोविड डेथ की गाइडलाइंस के मुताबिक कोविड का रोगी माना जाएगा। इसके अलावा अगर मौत का कारण जहर, आत्महत्या या एक्सिडेंट है तो उसे कोविड डेथ नहीं माना जाएगा चाहे कोविड टेस्ट में इसकी पुष्टि हुई भी हुई हो।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख