kalsarpa dosh calculator
✕

Zika virus : केंद्र ने महाराष्ट्र में भेजी उच्चस्तरीय टीम, कार्ययोजना होगी लागू

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (17:53 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जीका वायरस की स्थिति पर नजर रखने और मामलों के प्रबंधन में राज्य सरकार की मदद करने के लिए महाराष्ट्र में एक बहु-विषयक टीम भेजी है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हाल में पुणे जिले में जीका वायरस का एक मामला सामने आया है। तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम में क्षेत्रीय निदेशक, पुणे के कार्यालय से एक जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर), आईसीएमआर, नई दिल्ली से एक कीट विज्ञानी (एंटोमोलॉजिस्ट) शामिल हैं।

ALSO READ: महाराष्ट्र में जीका वायरस का पहला मामला, पुणे की 50 साल की महिला संक्रमित
 
बयान के अनुसार टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करेगी, जमीनी हालात का जायजा लेगी और आकलन करेगी कि क्या जीका प्रबंधन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्य योजना लागू की जा रही है। बयान में कहा गया है कि यह राज्य में जीका वायरस के मामलों के प्रबंधन के लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की भी सिफारिश करेगी।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

कश्मीर में माइनस में पारा, दिल्ली-यूपी में कोहरे का पहरा और दक्षिण में झमाझम बारिश: जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

23.16 लाख लोगों की शपथ! बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार

अगला लेख