Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 : केंद्र के निर्देश- जिन राज्यों में Corona के मामले बढ़ रहे हैं, वहां टीकाकरण में तेजी लाएं...

Updated: सोमवार, 8 मार्च 2021 (23:48 IST)
नई दिल्ली। केंद्र ने उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जांच करने, पता लगाना और उपचार करने की रणनीति को जारी रखने के लिए कहा है, जहां कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। साथ ही केंद्र ने कहा कि जिन जिलों में ज्यादा संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं वहां मिशन मोड में प्राथमिकता वाले जनसंख्या समूह के टीकाकरण में तेजी लाई जाए।

शनिवार को हुई एक बैठक में ऐसे राज्यों से कहा गया है कि कम से कम 15 दिनों और अधिकतम 28 दिनों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम की खातिर निजी अस्पतालों के साथ गठबंधन करें। उनसे कहा गया है कि जो जिले एंटीजन जांच पर निर्भर हैं वहां आरटी-पीसीआर की जांच बढ़ाई जाए, जहां मामले बढ़ रहे हैं वहां निगरानी पर फिर से ध्यान केंद्रित किया जाए और चुनिंदा जिलों के उन क्षेत्रों में कड़ाई से निरूद्ध क्षेत्र बनाए जाएं और प्रति संक्रमित मामले में कम से कम 20 लोगों का पता लगाया जाए जो उनके संपर्क में आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) विनोद के. पॉल ने शनिवार को हरियाणा, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, गोवा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिवों तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशकों के साथ बातचीत की।

इसने कहा, इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हाल के समय में संक्रमण की दर बढ़ी है और रोजाना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। मंत्रालय ने बयान में बताया कि उन्होंने इन आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए निगरानी, निरूद्ध क्षेत्र और कोविड-19 मामलों के प्रबंधन पर स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा की।

बैठक में विस्तृत ब्यौरा में बताया गया कि दिल्ली के नौ जिले, हरियाणा के 15, आंध्रप्रदेश के दस, ओडिशा के दस, हिमाचल प्रदेश के नौ, उत्तराखंड के सात, गोवा के दो और चंडीगढ़ के एक जिले में साप्ताहिक संक्रमण की दर बढ़ी है जबकि यहां कुल जांच की संख्या में कमी आई है, आरटी-पीसीआर जांच कम हुई है और कोविड-19 से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों का कम संख्या में पता लगाया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि उनसे कहा गया है कि जिन जिलों में मामलों की संख्या बढ़ रही है वहां कड़े निरूद्ध क्षेत्र लगाए जाएं, संक्रमित लोगों के संपर्क में आए कम से कम 20 लोगों का पता लगाया जाए और जिलों में क्लीनिकल प्रबंधन पर ध्यान दिया जाए।(भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख