dharma sangrah
✕

तमिलनाडु में Corona मरीज की बेशर्मी, अस्पताल में डॉक्टर पर थूकने के आरोप में केस दर्ज

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (00:05 IST)
तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु)। स्थानीय सरकारी अस्पताल के कोरोना वायरस (Corona virus) वार्ड में भर्ती 40 वर्षीय एक मरीज ने रविवार को इलाज कर रहे एक डॉक्टर पर थूक दिया। इसके बाद उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू के लिए कई प्रतिबंध लगाए गए हैं और मौजूदा परिस्थिति में यह एक गंभीर अपराध है। कोरोना वायरस से संक्रमित आरोपी को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी ने अपना मास्क भी हटा दिया और डॉक्टर पर फेंक दिया। इस पर अस्पताल के कर्मी नाराज हो गए।

उन्होंने कहा कि वार्ड में भर्ती किए जाने के बाद से ही यह मरीज मेडिकल स्टाफ का सहयोग नहीं कर रहा है। इस बीच, नागपट्टनम जिले से मिली खबरों में कहा गया है कि जिले के कदंबडी में निजी क्लिनिक चलाने वाले 65 वर्षीय एक डॉक्टर के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह तीन सप्ताह पहले अमेरिका से लौटे थे।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने डॉक्टर से इलाज कराया है, वे खुद ही आगे आकर अपनी जांच करा लें। लोगों से कहा गया है कि इस संबंध में जानकारी देने के लिए वे फोन नंबर 9751425002 और 9500493022 पर संपर्क कर सकते हैं।

महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तमिलनाडु कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से तीसरे नंबर पर है और यहां अब तक कुल 969 मरीज सामने आ चुके हैं और 11 लोगों की मौत हुई है। (भाषा) 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख