dharma sangrah
✕

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया Corona के खिलाफ भारत की जंग में 50 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर दान देगा

Updated: सोमवार, 3 मई 2021 (14:07 IST)
मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भारत में तबाही मचा रही कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ाई के समर्थन में सोमवार को 50 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने का वादा किया और साथ ही अपने खिलाड़ी संघ तथा यूनिसेफ के साथ मिलकर और राशि जुटाएगा।
 
पिछले कुछ हफ्तों से भारत में रोजाना संक्रमण के 3 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं और इस दौरान प्रतिदिन 4 लाख से अधिक मामले भी सामने आए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रोजाना मरने वालों का आंकड़ा भी 3 हजार से अधिक है।
ALSO READ: Coronavirus Live updates : देश में घातक हुई कोरोना की दूसरी लहर, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 68 हजार नए मामले, 3417 लोगों की मौत

सीए ने बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कोविड-19 संकट में भारत की अपील का समर्थन करेगा और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ और यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया साझेदारी करके जरूरी कोष जुटाएंगे।बयान के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर से फैली तबाही से दुखी है, ऐसा देश जिसके साथ ऑस्ट्रेलियाई लोगों की मजबूत मित्रता और रिश्ते हैं।
 
उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 50 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का शुरुआती योगदान देगा और ऑस्ट्रेलियाई लोगों को प्रोत्साहित करेगा कि वे कोविड-19 के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया के अहम समय में दिल खोलकर योगदान दें।



सीए ने कहा कि यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया भारत में कोविड-19 संकट के समय गंभीर रूप से बीमार मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों में आक्सीजन संयंत्र, काफी अधिक प्रभावित जिलों में परीक्षण उपकरण उपलब्ध कराने और कोवेक्स पहल के जरिए कोविड-19 टीके के वितरण में मदद के लिए काम करेगा। ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर अभी भारत में इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

अभी तक की बैठकों में सबसे हटकर होगी गांधीसागर कैबिनेट मीटिंग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ा खतरा: दुनिया की 178 दिग्गज वेबसाइटों पर साइबर हमला, ऐसे की जा रही थी चोरी

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

अगला लेख