Hanuman Chalisa

Covid 19 : उत्तरी मुंबई के घनी आबादी वाले इलाकों में इमारतें होंगी सील

Updated: शनिवार, 27 जून 2020 (11:45 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि पिछले 15 दिनों में यहां कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर उत्तर मुंबई के घनी आबादी वाले इलाकों और झुग्गी बस्तियों में इमारतों को सील किया जाएगा। शुक्रवार को उत्तरी मुंबई का दौरा करने के दौरान पुलिस आयुक्त ने कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के पीछे यहां घनी आबादी को कारण बताया।
ALSO READ: कोरोनावायरस: केजरीवाल और केंद्र के आपसी मतभेद की वजह से दिल्ली में बिगड़े हालात?
उत्तरी मुंबई में दहीसर, बोरिवली, मलाड, चारकोप और कांदिवली जैसे इलाके आते हैं तथा यहां पिछले 15 दिनों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि झुग्गी बस्तियों और अन्य घनी आबादी वाले स्थानों पर स्थित इमारतों में कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ऐसी इमारतों को सील कर रही है और इन कदमों के नतीजे अगले कुछ दिनों में दिखाई देंगे।
 
सिंह ने बताया कि शहर में अभी 750 निषिद्ध क्षेत्र हैं जिनमें से 300 अकेले उत्तरी मुंबई में स्थित हैं। इसके अलावा पुलिस ने संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित 27 क्षेत्रों की पहचान की है और इन इलाकों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है।
 
पुलिस आयुक्त ने कहा कि लोगों को संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भौतिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए और अगर वे किसी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो उन्हें मास्क पहनना चाहिए तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार मुंबई में कोविड-19 के 72,287 मामले सामने आए हैं और 4,177 लोगों की मौत हुई है। (भाषा)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए 4 मेट्रो स्टेशन

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

अगला लेख